धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– समय सफलता देने वाला है। अपने काम पर पूरी तरह ध्यान रखें। ज्यादातर काम मनचाहे तरीके से पूरे होते जाएंगे। काफी समय बाद किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आ सकता है।

वृष– आज फोन या इंटरनेट की मदद से कोई काम आसानी से पूरा हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लंबे समय से देखी हुई कोई इच्छा या सपना पूरा होने की संभावना है। किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

मिथुन– परिवार के लोगों के साथ समय बिताने और बातचीत करने से किसी खास मामले का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहा विवाद किसी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है। संबंधों में दोबारा तालमेल बनेगा।

कर्क– कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी और कई विषयों पर सकारात्मक बातचीत होगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।

सिंह– आज कुछ खास गतिविधियां होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनकी मदद से लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की उपलब्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या– व्यस्तता के बावजूद घर, परिवार और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे और महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम होंगे।

तुला– बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और नई ऊर्जा महसूस होगी। तनाव कम होने पर दूसरे कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी खास जरूरत के लिए लोन का आवेदन किया है, तो आज वह काम आगे बढ़ सकता है।

वृश्चिक– दिन सामान्य रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी।

धनु– आसपास का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में सुधार या बदलाव की योजना बना सकते हैं। संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर करने के लिए समय अच्छा है।

मकर– सही समय पर लिया गया फैसला पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत दिलाएगा। अचानक किसी व्यक्ति से सहयोग और उपयोगी सलाह मिल सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को खास सूचना मिलने की संभावना है।

कुंभ– आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और काम करने के तरीके को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी।

मीन– राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है। फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!