टॉप न्यूज़

जालंधर में कार टक्कर के बाद कारोबारी की थार से 5-6 लाख रुपये गायब

जांच में जुटी पुलिस

जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक के पास देर रात दो कारों की टक्कर के बाद कारोबारी की थार में रखे 5 से 6 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी और मानवीय संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पीड़ित कारोबारी विशाल कुंदरा के अनुसार, वह श्री गुरु नानक मिशन चौक से डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक की तरफ जा रहे थे। रात करीब 11 बजे ऑक्सफोर्ड अस्पताल के सामने उन्होंने फोन उठाने के लिए थार में ब्रेक लगाई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही वैगनआर कार से टकरा गई, जिससे वैगनआर की लाइट टूट गई।

 

विशाल ने बताया कि वह नुकसान की भरपाई करने के लिए तैयार थे, लेकिन वैगनआर से तीन युवक बाहर आए और उनके साथ बहसबाजी व गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उनकी थार की चाबी भी छीन ली। हंगामे के दौरान आसपास लोग जुटने लगे तो तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

इसके बाद जब विशाल ने अपनी थार में रखे बैग को देखा तो उसकी जिप खुली हुई थी और उसमें रखा करीब 5 से 6 लाख रुपये का कैश गायब था। कारोबारी के मुताबिक यह रकम मार्केट से हुई रोजाना की रिकवरी थी।ACP मनमोहन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ आरोपियों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। दोषियों की पहचान होने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!