टॉप न्यूज़

1984 सिख दंगा मामले पर लुधियाना में AAP का प्रदर्शन

BJP कार्यालय का घेराव

1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले को लेकर पंजाब में राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के तीन सांसदों के शामिल होने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे पर मंगलवार को AAP कार्यकर्ताओं ने लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। AAP नेताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले पर भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब AAP और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर पहले से ही बैरिकेडिंग की गई थी।

यह पूरा राजनीतिक विवाद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के तीन सांसदों की मौजूदगी से जुड़ा है। AAP नेताओं का कहना है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में भाजपा सांसदों के शामिल होने से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

AAP ने इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और पार्टी से इस मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!