पुलिस लाइन के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के पुत्र दिवित औलख का आज मॉडल टाउन श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवित की अंतिम यात्रा में शामिल होने गायक गिप्पी ग्रेवाल पहुंचे। वहीं, गायक जैजी बी और यो-यो हनी सिंह सहित कई कलाकारों ने परिवार के घर पहुंचकर दुख साझा किया। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।