आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आपका कोई काम अधूरा है, तो किसी शुभचिंतक की मदद से आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का आपका प्रयास भी सफल रहेगा। कलात्मक कामों में रुचि बनी रहेगी। मनमाफिक समय बिताने से आप फ्रेश और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
वृष– आज आप अपने अंदर जबरदस्त जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी खास काम को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी, लेकिन सफलता मिलने से थकान भी महसूस नहीं होगी। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी। अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आप और बेहतर ढंग से सोच पाएंगे।
मिथुन– पिछले कुछ समय से जिस खास काम के लिए आप कोशिश कर रहे थे, आज उसके बेहतर नतीजे सामने आ सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहे और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उभारे। इससे किसी भी खास फैसले को लेने में सहजता मिलेगी।
कर्क– आज का दिन परिवार और मित्रों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। घर की देखरेख से जुड़ी कुछ योजनाओं पर सलाह-मशवरा हो सकता है और ये योजनाएं बहुत अच्छी साबित होंगी।
सिंह– अपने लक्ष्य को साफ देखने और उस पर ध्यान देने के लिए समय बहुत अच्छा है। मन में अच्छे विचार रहने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। आपको जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा।
कन्या– आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी और आप उन्हें अच्छी तरह निभा भी लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए भी कुछ योजनाएं बन सकती हैं।
तुला– कहीं पेमेंट फंसी हुई है, तो आज मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी और आपसी मेल-मिलाप सभी को खुशी देगा। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से उसका हल निकल सकता है।
वृश्चिक– मन में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी, जिससे आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। उन्नति का कोई रास्ता भी खुल सकता है। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करके राहत महसूस करेगा।
धनु– अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें, इससे आप किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा लेंगे। घर के रखरखाव और सुधार से जुड़े कामों की भी रूपरेखा बनेगी। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान और सेवा का ध्यान रखने से उन्हें खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान भी बन सकता है।
मकर– ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। लेकिन इसके लिए कर्मप्रधान बने रहना जरूरी है। अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी बनने की संभावना है।
कुंभ– रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताना फायदेमंद रहेगा। अगर आपका कोई काम अधूरा है, तो किसी शुभचिंतक की मदद से आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का आपका प्रयास सफल रहेगा।
मीन– किसी खास काम को लेकर किए गए प्रयासों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। बस कोई भी फैसला लेने से पहले सही विचार-विमर्श जरूर कर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। धार्मिक आयोजन से जुड़ा कार्यक्रम भी बन सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




