
जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आने से तीन मरीजों की मौत हो गई। तीनों मरीज पिछले तीन दिन से ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती थे। इनमें दो मरीज फेफड़ों की बीमारी से और एक मरीज ड्रग ओवरडोज के कारण भर्ती था। रविवार शाम ऑक्सीजन प्लांट में अचानक खराबी आने से ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई, जिससे मरीजों की सांसें रुकने लगीं। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत दूसरा ऑक्सीजन प्लांट चालू किया और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से मरीजों को ऑक्सीजन देने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है और सिलेंडर व कंसंट्रेटर पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




