Uncategorized

ठंड में पानी कम पीना पड़ सकता है भारी

किडनी-दिमाग पर ऐसे पड़ता है असर

सर्दियां आते ही तापमान गिरने के साथ हमारी प्यास भी कम होने लगती है। दरअसल ठंड के कारण लोग दिनभर पानी कम पीते हैं, कई बार तो आधा लीटर से भी कम। वहीं विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। पानी की कमी न सिर्फ किडनी पर दबाव बढ़ाती है, बल्कि दिमाग और पाचन जैसे कई महत्वपूर्ण सिस्टम पर भी असर डालती है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है-

किडनी पर बढ़ता बोझ
शरीर को साफ रखने का सबसे बड़ा काम किडनी करती है। जब पानी कम पिया जाता है, तो शरीर गाढ़ा यूरिन बनाने लगता है ताकि पानी की बचत हो सके।इससे किडनी को सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक ऐसा जारी रहने पर किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कम हो सकती है और इंफेक्शन या स्टोन जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

दिमाग तक कम पहुंचती है ऑक्सीजन
बता दें कि पानी की कमी से ब्लड वॉल्यूम घटने लगता है, जिसका सीधा असर दिमाग तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन पर पड़ता है। नतीजतन ध्यान भटकना, चक्कर आना, मूड स्विंग, थकान और आलस जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। यह स्थिति लंबे समय में संज्ञानात्मक क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है।

मांसपेशियों में दर्द और ऊर्जा की कमी
हमारी मसल्स को ऊर्जा पहुंचाने में पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कम हाइड्रेशन होने पर मसल्स स्टिफ हो जाते हैं और हल्की-सी मेहनत में भी दर्द या थकान महसूस होने लगती है।

पाचन प्रक्रिया पर असर
सर्दियों में पानी कम पीने से पाचन तंत्र सुस्त पड़ सकता है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। भोजन ठीक से न पचने पर भूख कम लगना भी आम बात है।

लंबे समय तक पानी की कमी रहने पर शरीर में तनाव बढ़ता है, तापमान नियंत्रण बिगड़ता है और क्रॉनिक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए, सर्दियों में भी रोज़ 1.5-2 लीटर पानी जरूर पिएं, चाहे प्यास लगे या न लगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!