आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज आपको अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। व्यक्तिगत और सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। यह समय आपके प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति करवाएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के नए स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है।
वृष-अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आपका तनाव दूर होगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों और सुख सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा।
मिथुन- समय आपकी दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। आपके अंदर जोखिम (रिस्क) लेने की भी प्रवृत्ति रहेगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जिससे आप कोई खास निर्णय भी ले पाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील होने की संभावना है।
कर्क- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान बना रहेगा। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। आय का कोई नया स्रोत भी बनने वाला है, जिससे इनकम में दूना फायदा होने की उम्मीद है।
सिंह- कहीं उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे और नए विषयों की जानकारी भी हासिल होगी। आप अपनी वाक्पटुता द्वारा काम निकलवाने में भी सक्षम रहेंगे। यह समय आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ दिलवा सकता है।
कन्या- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल अवश्य निकलेगा। अगर कोई कानूनी (लीगल) गतिविधि चल रही है, तो आपके पक्ष में समाधान मिलने की उम्मीद है। आप अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाकर निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल करेंगे।
तुला- आज ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है, इसका भरपूर सम्मान करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएँ बनेंगी और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएँगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
वृश्चिक- प्रभावशाली संपर्क बनेंगे और इन संपर्क सूत्रों का आपको बेहतरीन फायदा भी होगा। आज ग्रह गोचर आपके लिए मान-सम्मान तथा नई उपलब्धियां उपलब्ध करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं।
धनु- सुख-सुविधाओं और मौज मस्ती पर खर्चा होगा, परंतु अपने बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएँ बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें, तो और अधिक उचित रहेगा। कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा।
मकर- नई जानकारियां हासिल करना तथा उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। आप शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। फाइनेंस तथा कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय बेहतरीन सफलता हासिल करेंगे।
कुंभ- आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान मिलने वाला है। घर में बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग तथा आशीर्वाद आपको सुखद अनुभूति करवाएगा। बच्चे भी अनुशासित व आज्ञाकारी रहेंगे। साझेदारी करने की योजना फायदेमंद साबित हो सकती है।
मीन- आज आपका कोई विशेष प्रयास सफल होने वाला है। आपकी उपलब्धियां भी दूसरों के सामने आएंगी और आपको प्रशंसा भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




