
दिल्ली में गुरुवार को तेज बारिश ने कहर ढा दिया। कालकाजी इलाके में बारिश के दौरान एक 100 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बारिश के दौरान कालकाजी के हंसराज सेठी मार्ग पर अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में एक कार और एक बाइक आ गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला पेड़ के नीचे दब गई। कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को स्थानीय लोगों ने बचाया, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। JCB मशीन की मदद से पेड़ हटाया गया।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




