टॉप न्यूज़

अमृतसर के गोल्डन एवेन्यू के बाहर हुई फायरिंग

एक युवक को लगीं 14 गोलियां, मौत

अमृतसर के पॉश इलाके गोल्डन एवेन्यू में देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा चलती कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। बता दें कि इस हमले में 24 वर्षीय निमिष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी हरप्रीत सिंह उर्फ गंजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना रात करीब 11:30 बजे की है। निमिष और गंजा कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन्हें टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बिल्कुल पेशेवर अंदाज़ में वारदात को अंजाम दिया और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए।

मृतक के भाई ने बताया कि निमिष का किसी से कोई निजी विवाद नहीं था। वह पेशे से रिकवरी एजेंट था और अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में व्यस्त रहता था। परिजनों का कहना है कि निमिष को कम से कम 14 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है और विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!