देश

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

मणिकर्ण घाटी में कसोल के पास स्थित कटागला गांव में सुबह रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग 30 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हो गया हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख आस-पास के लोगों की नींद खुल गई और करीब एक घंटे तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट जिस होटल का हिस्सा था, उसमें कोई भी पर्यटक नहीं ठहरा था, इसलिए कोई बड़ा हादसा टल गया।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!