आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– गाडी या कोई कीमती चीज खरीदने का विचार है, तो दिन शुभ है। मेहमानों की आवभगत में समय जाएगा। घर आए लोगों के साथ जरूरी बातों पर चर्चा होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
वृष– निवेश से जुड़े कामों पर ध्यान दें, फायदा मिल सकता है। मेहनत और काबिलियत से काम अच्छे से पूरे होंगे। कमाई बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे।
मिथुन– आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पैतृक संपत्ति की समस्या हो तो अनुभवी लोगों की मदद से हल मिल सकता है। युवाओं को अपने काम में सफलता मिलेगी।
कर्क– परिवार और धन के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी जरूरी काम में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। पुरानी योजना सफल हो सकती है।
सिंह– आज नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं और काम ज्यादा रहेगा। आराम के बजाय काम पर ध्यान दें। जल्दी ही इसका अच्छा परिणाम मिलेगा।
कन्या– दिन मिला-जुला रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, मन खुश रहेगा। परिवार से जुड़े कामों में आपका योगदान रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिल सकता है।
तुला– उन्नति का समय है। साहस और आत्मविश्वास बना रहेगा। रुका हुआ आय का स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। बीते दिनों की उथल-पुथल से आज राहत मिलेगी।
वृश्चिक– असरदार और अनुभवी लोगों से मिलें तो मौका न गंवाएं। संपत्ति का विवाद किसी की मदद से सुलझ सकता है। प्रकृति के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा।
धनु– दिन ठीक रहेगा। उलझन में बड़ों की सलाह मदद करेगी। खासकर महिलाओं को अपनी मेहनत और काबिलियत से उपलब्धि मिल सकती है।
मकर– दिन व्यस्त रहेगा। मेहनत से रुके काम बनेंगे। रिश्तों में मतभेद सुलझाने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का करियर की तैयारी पर ध्यान रहेगा।
कुंभ– आत्मविश्वास से काम करेंगे तो काम में सुधार होगा। तनाव से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत समस्या का हल निकलेगा, बस सही तरीके से प्रयास करें।
मीन– असमंजस में अनुभवी लोगों की सलाह सही दिशा देगी। मनपसंद कामों में थोड़ा समय दें, ऊर्जा बढ़ेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




