आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे बाकी जरूरी कामों पर भी ध्यान देना आसान रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके मन को सुकून मिलेगा। संतान का अनुशासित और अच्छा व्यवहार घर में खुशी का कारण बनेगा। दिन में आत्मविश्वास बना रहेगा और काम पूरे करने की इच्छा भी मजबूत रहेगी।
वृष– मित्र के सहयोग से पिछले समय का मानसिक तनाव कम होगा। भविष्य की योजना पर साफ सोच बन सकती है। बच्चे पढ़ाई के साथ नई चीजें सीखने में रुचि दिखाएंगे। परिवार में जिम्मेदारी निभाने से सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन– आज का दिन हल्का और आनंदभरा रह सकता है। आप हर स्थिति में अपना आत्मसम्मान और हौसला बनाए रखेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। युवा अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम पा सकते हैं।
कर्क– रोज के कामों के साथ नई गतिविधियों में भी समय जाएगा। सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे। संतान की समस्या पर ध्यान देने से अच्छा समाधान मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह– आज रोजमर्रा की भागदौड़ से हटकर आत्मचिंतन के लिए समय निकालना लाभ देगा। उलझे कामों का हल मिल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां व्यवस्थित करने में सफलता मिलेगी। सामाजिक मेलजोल से आपके संपर्क मजबूत होंगे।
कन्या– परिवार के साथ खरीदारी और घर से जुड़े कामों में अच्छा समय बीतेगा। घर की व्यवस्था बेहतर रखने में आपका प्रयास सफल रहेगा। परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता आ सकता है।
तुला– मन की शांति के लिए कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थान पर बिताएं। आपकी मेहनत से रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। आज आत्मविश्वास और हिम्मत दोनों मजबूत रहेंगे।
वृश्चिक– धन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मित्र या संबंधी की समस्या सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। घर में संतान सुख से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
धनु– आज बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात काम आएगी। घर और काम दोनों जगह संतुलन बना रहेगा। संतान के प्रवेश या पढ़ाई से जुड़ी दौड़भाग में सफलता मिल सकती है।
मकर– आज का दिन अतिरिक्त गतिविधियों में व्यस्त रह सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन भरा समय बीतेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मन खुश करेगी।
कुंभ– परिवार की व्यवस्था से जुड़ा कोई रुका मामला फिर से शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आपका सहज स्वभाव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। धर्म और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।
मीन- दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी कार्यक्षमता इसे बेहतर बना सकती है। धन लाभ के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखेंगे तो उपलब्धि संभव है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




