धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आपकी कोई योजना अमल में आने वाली है। बस उसे किसी के सामने ज्यादा जाहिर न करें। ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, इसका भरपूर लाभ उठाकर अपनी दिनचर्या को खुशनुमा बनाएं। भाइयों या किसी करीबी संबंधी के साथ यात्रा या मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम बन सकता है।

वृष– कोई मनचाहा काम पूरा होने से सुकून मिलेगा और खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा जागेगा। युवा अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी समस्या का हल खोजने में सफल रहेंगे। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय बीतेगा।

मिथुन– आप अपनी दिनचर्या और आदतों का खास अवलोकन कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में अच्छा निखार आएगा। संतान की शिक्षा और करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार से जुड़ी चल रही किसी समस्या का हल भी मिल सकता है।

कर्क– आज आप अपने किसी रुचि वाले काम को करके खुशी महसूस करेंगे। संतान की किसी समस्या को हल करने में भी आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

सिंह– आज का दिन घर की सुख-सुविधा से जुड़े कामों और जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में बीतेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। ज्यादातर काम सुचारु रूप से पूरे होने से सुकून और राहत मिलेगी।

कन्या– पिछले कुछ समय से चली आ रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में आज कुछ ठहराव मिलेगा और आप सुकून से अपने दूसरे कामों पर ध्यान दे पाएंगे। रिश्तेदारों और संबंधियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें, आपका कोई सपना साकार होने वाला है।

तुला– दिन खुशनुमा बीतेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन से जुड़े मामलों में भी कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। इस समय आपकी सभी गतिविधियां समय पर पूरी होने से सुकून रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और स्नेह आपके भाग्य को और प्रबल बना रहा है।

वृश्चिक– फाइनेंस से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है, तो वह दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को अमल में लाने का भी यह सही समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि अच्छी रहेगी।

धनु– धनु राशि वालों के लिए समय बहुत अनुकूल बना हुआ है। पिछले कुछ समय से चली आ रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत कामों में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। किसी असंभव लगने वाले काम के अचानक बनने से मन में बहुत खुशी और उत्साह रहेगा।

मकर– घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आपके दैनिक कार्यक्रम में बदलाव आएगा और दिन अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार बीतेगा। महत्वपूर्ण संपर्कों और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। कुछ समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर बिताएं।

कुंभ– घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का अच्छा समय है। लेकिन वास्तु से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें। लेन-देन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है।

मीन– आप कोई खास काम शुरू करने वाले हैं, तो उसमें परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच को सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए कुछ समय धार्मिक कथा और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!