धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेषयुवाओं को अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

वृष आज सुबह अपनी दिनभर की गतिविधियों की योजना बना लें। समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं से संबंधित खरीददारी में परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

मिथुन अगर किसी विशेष काम को लेकर भागा-दौड़ी करनी पड़े, तो चिंता न करें, क्योंकि आपको बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है, लेकिन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।

कर्क आप अपनी प्रभावशाली और मीठी वाणी से दूसरों पर अपना प्रभाव बना लेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। घर में महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।

सिंहदिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनेंगे। संतान की व्यवस्थित गतिविधियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल व समाधान मिल जाएगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला- विशिष्ट लोगों के साथ आपका मेल-मिलाप रहेगा और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे।

वृश्चिकआज का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मुश्किल राह आसान हो जाएगी। धैर्य पूर्वक किए गए कार्यों का नतीजा शुभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ चल रही समस्या दूर होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु- ग्रह आपके पक्ष में हैं। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले है। भाइयों के साथ बीती हुई कुछ नकारात्मक गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आप काफी हद तक सुकून और शांति महसूस करेंगे।

मकर अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। निश्चित ही आपके कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होंगे। संतान के करियर व शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे।

कुंभ किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

मीन आज किसी असमंजस की स्थिति से निकलने में मित्रों का भरपूर सहयोग रहेगा। साथ ही अपनी मेहनत और प्रयासों की बदौलत मनचाही सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। युवाओं को कंपटीशन में कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा, लेकिन सफलता भी सुनिश्चित है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!