Uncategorized

आम फ्रिज में रखें या बाहर?

जानिए गर्मियों के फलों को स्टोर करने का सही तरीका

गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही बाजार में आमों की भरमार देखने को मिलती है। यह वह समय होता है जिसका आम प्रेमी पूरे साल इंतजार करते हैं। घरों में आम न केवल सीधे खाए जाते हैं, बल्कि उनसे कई तरह की डिशेज भी तैयार की जाती हैं। ऐसे में लोग अक्सर बड़ी मात्रा में आम खरीदकर उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं, यह सोचकर कि इससे उनकी ताजगी बनी रहेगी। लेकिन क्या यह तरीका सही है?

फ्रिज में आम रखना कितना सही?

आम को फ्रिज में रखना सही विकल्प नहीं माना जाता। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे आम के पोषक तत्व और प्राकृतिक स्वाद में कमी आ सकती है। एक रिपोर्ट में भी यह सुझाव दिया गया है कि आम को कमरे के तापमान पर ही रखना अधिक फायदेमंद होता है।

रूम टेम्परेचर पर स्टोर करना बेहतर

विशेषज्ञों के अनुसार आम और अन्य गूदेदार फलों को हमेशा सामान्य कमरे के तापमान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सक्रिय रहते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यही नियम अन्य उष्णकटिबंधीय फलों पर भी लागू होता है, जो ठंडे तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं।

कच्चे और पके आम के लिए अलग तरीका

अगर आम कच्चे हैं और उन्हें पकाना है तो उन्हें कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ठंडे वातावरण में आम सही तरीके से नहीं पकते और उनका स्वाद प्रभावित हो सकता है। इन्हें कमरे के तापमान पर रखने से वे प्राकृतिक रूप से मीठे और मुलायम हो जाते हैं। जब आम पूरी तरह पक जाएं, तो उन्हें खाने से पहले थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा किया जा सकता है। पके हुए आम को 4–5 दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है।

जल्दी पकाने और स्टोर करने के उपाय

अगर आम जल्दी पकाने हों तो उन्हें पेपर बैग में कमरे के तापमान पर रखना बेहतर होता है। इससे पकने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। वहीं, स्टोर करने के लिए आम को छीलकर और काटकर एयरटाइट कंटेनर में रखा जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

आम को अन्य फलों और सब्जियों के साथ फ्रिज में रखना भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे उनके स्वाद और गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सही स्टोरेज तरीका अपनाकर आम का स्वाद, मिठास और पोषण दोनों को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!