Uncategorized

गर्मियों में आंखों की जलन और ड्राई आई से हैं परेशान?

जानें बचाव के जरूरी टिप्स

गर्मियों के मौसम में तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता प्रदूषण आंखों की समस्याओं को बढ़ा देता है। ऐसे में कई लोग आंखों में जलन, सूखापन और दर्द जैसी परेशानियों का सामना करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस और ड्राई आई सिंड्रोम के मामले भी बढ़ जाते हैं।

क्यों बढ़ती हैं आंखों की समस्याएं?

गर्मियों में धूल, धुआं और बैक्टीरिया आंखों को आसानी से प्रभावित करते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन देखने से भी आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे सूखापन और जलन की समस्या हो सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो हल्की परेशानी भी गंभीर इंफेक्शन का रूप ले सकती है, जिससे आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है।

ड्राई आई सिंड्रोम क्या है?

ड्राई आई एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों में आंसू पर्याप्त मात्रा में नहीं बनते। इससे आंखें लाल होना, खुजली और जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करने, एयर कंडीशन में रहने और कम पानी पीने से यह समस्या और बढ़ सकती है।

किन चीजों से बढ़ता है खतरा?

विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, प्रदूषण, ठंडी या गर्म हवा और ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ये सभी कारण आगे चलकर मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और नजर कमजोर होने जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकते हैं।

आंखों की देखभाल कैसे करें?

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। जैसे दिन में साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और विटामिन A, C और E से भरपूर आहार लेना फायदेमंद माना जाता है।

धूप या धूल में बाहर निकलते समय सनग्लास पहनना भी आंखों को सुरक्षा देता है। इसके अलावा लंबे समय तक लगातार स्क्रीन देखने से बचना और बीच-बीच में आंखों को आराम देना जरूरी है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!