धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेषआज किसी राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा होने की उम्मीद है। उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने से तसल्ली रहेगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने अंदर नई ऊर्जा का प्रभाव महसूस करेंगे।

वृष– जो काम पिछले कुछ समय से रुका या अटका हुआ था, उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। प्रतिद्वंद्वियों पर विजय और सफलता भी मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।

मिथुन– कोई कोर्ट केस से जुड़ा मामला चल रहा है, तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। सूझबूझ और विवेक से काम लें, सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कर्क– बेहतरीन समय है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करने में मदद करेगी। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भी बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से दिन खुशनुमा रहेगा।

सिंह– परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग आदि में अच्छा समय बीतेगा। अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं, तो देर न करें, क्योंकि सब कुछ व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सकता है। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी काम में बेहतरीन उपलब्धि मिलने वाली है।

कन्या– व्यस्तता के बावजूद अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। अपने व्यक्तिगत काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। दौड़-धूप अधिक रहेगी, लेकिन सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर अच्छा बदलाव महसूस करेंगे।

तुला– आज कोई अच्छा अनुभव मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश रहेगी। विद्यार्थियों का कई तरह के विषयों की जानकारी हासिल करने में रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक– आज किसी परेशानी का हल मिलेगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।

धनुपरिवार के लोगों के साथ किसी खास काम के लिए सलाह-मशवरा होगा। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको गलती होने से बचाएगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

मकर– आज किसी काम के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सिर्फ दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आपके अच्छे मैनेजमेंट की वजह से परिवार और व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में उचित तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

कुंभ– आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने के बजाय घर के सदस्यों के साथ बांटें। इससे आप अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन– आज किसी व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या का हल निकालने में आपकी खास भूमिका रह सकती है। अगर आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव और डिसिप्लिन लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसका आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!