
हींग का इस्तेमाल हर घर की रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ मसाले के तौर पर ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में हींग को पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए उपयोगी बताया गया है। बता दें कि कई लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में हींग मिलाकर पीते हैं। माना जाता है कि इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं हींग के पानी के कुछ फायदे-
पाचन के लिए फायदेमंद
हींग का पानी गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकता है। यह पाचन को बेहतर बनाने और पेट की परेशानी कम करने में सहायक माना जाता है।
वजन कम करने में मदद
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हींग का पानी मददगार हो सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में सहायता करता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद
हींग में पाए जाने वाले कुछ तत्व शरीर में खून का बहाव बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। इसे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी फायदेमंद माना जाता है।
सर्दी-खांसी में राहत
मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी, खांसी और बलगम की समस्या में भी हींग का पानी राहत दे सकता है।
कैसे बनाएं हींग का पानी?
एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चुटकी हींग मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। इसे सुबह खाली पेट पिया जा सकता है। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस या काला नमक भी मिला सकते हैं।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




