आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– इस समय अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने से दिनचर्या व्यवस्थित होगी और आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों से आपके संपर्क और मजबूत होंगे। शाम के समय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
वृष– प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई सकारात्मक डील हो सकती है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा, जिससे तन और मन प्रसन्न रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा।
मिथुन– किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। आज अचानक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने और उनका मार्गदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क– किसी करीबी रिश्तेदार से गलतफहमी चल रही है, तो बातचीत के जरिये उसे सुलझाया जा सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव में भी राहत मिलेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
सिंह– ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। इस सुखद समय का उचित उपयोग करें। घर और बिजनेस, दोनों जगह सोच-समझकर फैसले लेने से व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी। बजट के मुताबिक काम करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं नहीं आएंगी।
कन्या– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के सामने विरोधी कमजोर पड़ेंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ने और सहयोग करने से मानसिक सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी योजना भी बन सकती है।
तुला– समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजने की कोशिश करें। कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में जरूर बिताएं। इससे आपको वह सुकून मिलेगा, जिसकी तलाश थी। आपकी जीवनशैली में भी सुधार आएगा।
वृश्चिक– पिछले कुछ समय से किसी खास काम के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिलने वाले हैं। धार्मिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से मन को सुकून मिलेगा। घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन होगा।
धनु– अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की हर संभव कोशिश करें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। संतान की ओर से कोई संतोषजनक नतीजा मिलने से सुकून मिलेगा। पड़ोसी से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपसी संबंध मधुर हो जाएंगे।
मकर– दिन का असर मिला-जुला रहेगा। सतर्क रहने से समस्याओं को जल्दी सुलझा लेंगे। पारिवारिक या व्यक्तिगत मामलों में दिल के बजाय दिमाग से फैसला लें। इससे बेहतर नतीजे तक पहुंच पाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आत्मबल मजबूत होगा।
कुंभ– पिछले कुछ समय से बनाई गई लंबी अवधि की योजनाओं के लक्ष्य हासिल करने का सही समय है। आप भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से सभी परेशानियों का समाधान खोज लेंगे।
मीन– मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करने पर सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों पर रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद के रूप में कोई उपहार मिल सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




