आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अपनी क्षमता के अनुसार काम करें और काम आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाएं। इससे बेहतर सफलता मिल सकती है। फोन या ऑनलाइन माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी। कलात्मक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
वृष– विपरीत परिस्थिति में भी अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से समाधान निकाल लेंगे। महिलाएं अपनी गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से पूरी कर पाएंगी। अपने हितों और प्राथमिकताओं पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
मिथुन– पारिवारिक और निजी कामों में अपनी योग्यता का पूरा उपयोग करें। अनुभवी लोगों के साथ रहने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा। बच्चों की अच्छी गतिविधियां खुशी देंगी।
कर्क– कोई निजी चिंता दूर हो सकती है। घर का माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो सफलता मिलने के योग हैं। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
सिंह– कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व की अच्छी बातें लोगों के सामने आएंगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों और परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में भी समय बिताएं।
कन्या– लेनदेन से जुड़ा कोई अटका मामला हल हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ फायदेमंद संपर्क बनेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खास खबर मिलने से राहत मिलेगी।
तुला– पारिवारिक व्यवस्था संभालने में दिनभर व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिक और पसंद की गतिविधियों में भी समय बिताएंगे। किसी खास व्यक्ति से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी रुचि रहेगी।
वृश्चिक– ग्रह स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुकून के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। खासतौर पर महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्यक्षमता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
धनु– सूझबूझ और समझदारी से काम पूरे करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी। घर में दोस्तों का आना हो सकता है। परिवार के साथ मेलजोल से रोजमर्रा की एकरसता से राहत मिलेगी।
मकर– दिन सुखद रहेगा। अपनी बातचीत और योग्यता से कई बाधाएं पार कर पाएंगे। सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक स्तर पर किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी और आपके सुझाव को महत्व मिल सकता है।
कुंभ– मेहनत और लगातार प्रयास से अपनी इच्छा के अनुसार उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन– प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। इसके लिए सक्रिय प्रयास करते रहें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। निस्वार्थ सामाजिक योगदान से मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




