धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ बेहतर करने का जोश रहेगा और अपनी कोशिशों में कामयाब भी होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। परिवार के लोगों की छोटी जरूरतों का ध्यान रखने से खुशी मिलेगी।

वृष– आपकी कोशिशों से घर और कारोबार दोनों में व्यवस्था बनी रहेगी। निजी काम भी सामान्य रूप से चलते रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आशीर्वाद या उपहार मिल सकता है।

मिथुन- ग्रह स्थिति अनुकूल है। समय का सही उपयोग करेंगे तो मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर और कारोबार दोनों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे।

कर्क– परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। समय खराब करने के बजाय जरूरी कामों को पूरा करें। कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। इस दौरान कुछ फायदेमंद संपर्क भी बन सकते हैं।

सिंह– पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करें। अनुभवी लोगों की सलाह से किसी समस्या का रास्ता भी मिल सकता है।

कन्या– कोई खास उपलब्धि मिलने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर के लिए की गई मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। ग्रह स्थिति सकारात्मक है।

तुला– किसी लक्ष्य पर फोकस करने से सफलता मिल सकती है। ग्रह स्थिति आपका सहयोग करेगी। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन बहुत उपयोगी साबित होगा।

वृश्चिक– प्रिय रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मीडिया या मार्केटिंग से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।

धनु– पारिवारिक जिम्मेदारियां घर के लोगों में बांटकर अपने लिए भी समय निकालें। फिटनेस और अपनी क्षमताओं को बेहतर करने पर ध्यान देंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियां मानसिक शांति देंगी।

मकर– किसी खास प्रयास में सफलता मिल सकती है। कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। घर की देखभाल और रखरखाव से जुड़े कामों में समय बीतेगा। वित्तीय मामलों पर भी ध्यान रहेगा।

कुंभ– मार्केटिंग या मीडिया से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। परिवार के लिए बनाई गई योजनाएं अच्छी साबित होंगी। परिवार और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मीन– कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक राहत मिलेगी। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने से सोच में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!