टॉप न्यूज़

15 अगस्त से पहले मोगा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन

शहर में निकाला फ्लैग मार्च

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर मोगा जिले में अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में मोगा शहर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। मोगा के एसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि चार डीएसपी, चार एसएचओ सहित करीब 200 पुलिस कर्मचारियों ने मोगा शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की मौजूदगी रही। एसपी एच ने बताया कि मोगा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा जिले के सभी एंट्री प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रात के समय भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अमन-शांति भंग करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!