धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– समाज और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन डील होने की संभावना है। घर में सुख शांति रहेगी। अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है।

वृषग्रह गोचर अनुकूल है। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित की गई मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम साथी के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। सकारात्मक होकर व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने में जरूर समय लगाएँ।

मिथुन– मिथुन राशि के लोग इस समय मन मुताबिक तरीके से कार्य करने में सफल रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता या तनाव दूर होगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं पर पैसा भी खर्च करने का कार्यक्रम बनेगा। आय की स्थिति बेहतर रहने से आर्थिक दिक्कतें भी हल होती जाएंगी। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

कर्क-घर की जिम्मेदारियों के प्रति आप सजग रहेंगे। दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन खरीदारी जैसी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने व्यक्तिगत कार्य की तरफ भी आप उचित ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है।

सिंह-आज का दिन आपको सफलता देने वाला है, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो उसे आसानी से हल किया जा सकता है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। कुछ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। उच्च अधिकारी की मदद आपके लिए सहायक साबित हो सकती है।

कन्या-आज अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार जनों का सहयोग आप पर बना रहेगा। महिलाएं वस्त्रों और गहनों की खरीदारी में रुचि लेंगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती है। पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

तुला– आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बीमा और कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। पति पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक- अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखें, इससे सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में सहायक रहेगी। संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार जनों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम साथी के साथ घूमने जाने का मौका बन सकता है।

धनु– व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सचेत रहेंगे। मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा। काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित दिनचर्या रखें।

मकर– प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में उचित समय व्यतीत होगा। वित्तीय संबंधी रुके हुए कार्य आज हल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। विपणन तथा बाहरी गतिविधियों से भी उचित लाभ होगा।

कुंभ– कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में भी जरूर लगाएँ। इससे आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आप किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकालने में समर्थ रहेंगे। स्थान परिवर्तन की इच्छा है, तो आज कार्य शुरू करने का उत्तम समय है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।

मीन– बेहतरीन समय है। प्रकृति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। निवेश को लेकर आपको कुछ जानकारियां मिलेंगी और फायदेमंद ही होंगी। अपनी योजना में परिवार जनों को भी जरूर शामिल करें। पढ़ाई लिखाई जैसी गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑनलाइन तथा फोन के माध्यम से भी आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। पेमेंट आदि जमा करने का अनुकूल समय है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!