टॉप न्यूज़

श्री दरबार साहिब को तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

अमृतसर में भारी पुलिस बल तैनात

श्री हरमंदिर साहिब को लगातार तीसरे दिन धमकी भरा ईमेल के जरिए धमकी मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बीते 24 घंटों में यह तीसरी धमकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक सतर्क कर दिया गया है। हालांकि, श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

धमकी भरा तीसरा ईमेल आज सुबह प्रशासन को प्राप्त हुआ, जिसमें एक बार फिर दरबार साहिब को निशाना बनाए जाने की बात कही गई। इससे पहले 14 और 15 जुलाई को भी इसी तरह के दो ईमेल मिले थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ की बम निरोधक टीम, पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर हर कोण से जांच कर रही हैं।

SGPC प्रशासन ने धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसे कृत्य धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने की साजिश हैं।

श्री दरबार साहिब परिसर में सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाई गई है, साथ ही बम निरोधक दस्ते द्वारा परिसर की गहन जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है और हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है।

धमकी देने वाले तत्वों को जल्द पकड़ने के लिए साइबर सेल भी सक्रिय हो चुकी है। प्रशासन ने कहा है कि धर्मस्थलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!