धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी भी असमंजस में अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लें, इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा।

वृष– रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा और मन को सुकून मिलेगा। कुछ परेशानियां आने पर भी आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ाती रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर अच्छा फोकस रखेंगे।

मिथुन– दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। मोबाइल या ईमेल से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, उसे नजरअंदाज न करें। मनोरंजक गतिविधियों में भी सुखद समय बीतेगा।

कर्क– कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।

सिंह– आज व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन शाम तक अधिकांश काम व्यवस्थित हो जाएंगे। इससे आप हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नया सीखने का अवसर भी मिलेगा।

कन्या– दिन बेहतर बनाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। बातचीत और निर्णय में दिल की बजाय दिमाग का संतुलित उपयोग लाभ देगा। पुराना उधार समय पर मांगने पर वापस मिल सकता है।

तुला– पिछले कुछ समय से चल रही प्रतिकूल परिस्थितियों में अब सुधार आएगा। परिवार के साथ समय और संवाद से किसी खास मुद्दे का हल निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहा विवाद मध्यस्थता से सुलझ सकता है।

वृश्चिक– समय अनुकूल है। लंबे समय से चली आ रही चिंता में राहत मिलेगी और आप अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। संपत्ति संबंधी विवाद में घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह समाधान दे सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

धनु– कई उपलब्धियां सामने आएंगी। अपने आत्मविश्वास का सही उपयोग करें, सफलता के योग मजबूत हैं। मनपसंद गतिविधियों में निवेश से प्रसन्नता रहेगी। पड़ोसियों से मतभेद दूर होंगे। आपका सकारात्मक स्वभाव दूसरों को भी प्रेरित करेगा।

मकर– समस्या आने पर घबराने के बजाय समाधान पर काम करें। इससे आपकी प्रतिभा निखरेगी और आत्मिक संतोष भी मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ– आज कुछ प्रतिकूलता रहेगी, लेकिन समाधान भी साथ साथ मिलते जाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होकर उपयोगी मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता निखरेगी। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

मीन– विषम परिस्थिति में धैर्य और संयम से की गई मेहनत आपको उन्नति की ओर ले जाएगी। कुछ खास लोगों से संपर्क बनेंगे और सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या सुलझाने में आपका योगदान रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!