आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अपने निजी काम पूरे करने का अनुकूल समय आ गया है। पूरे भरोसे के साथ जुट जाएं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत मददगार रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।
वृष– समस्याओं से भागने की बजाय उनका डटकर सामना करें। इससे परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। आपका विवेक और आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आते नजर आएंगे।
मिथुन– पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी खास काम को लेकर व्यस्तता बढेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिल जाएंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई या मित्र की मदद ले सकते हैं।
कर्क– उत्तम समय है। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसका समाधान मिलने की उम्मीद है। इससे मानसिक सुकून रहेगा। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपको निजी फैसले लेने में मदद दे सकती है।
सिंह– आज अचानक कोई मनचाहा काम हो जाने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्न महसूस करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में भी खुशनुमा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या किसी के मार्गदर्शन से हल हो जाएगी।
कन्या– पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इससे घर की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने बाकी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी योजनाओं पर विचार होगा और कुछ फैसले भी लिए जा सकते हैं।
तुला– अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने का अच्छा समय है। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। बहुत सी परेशानियों का समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
वृश्चिक– यह समय सूझबूझ और सही फैसले लेने का है। कोई उपलब्धि सामने आए, तो उसे तुरंत हासिल करने का प्रयास करें। समय के अनुसार किए गए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद की किरण दिख सकती है।
धनु– कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी। यह समय आत्ममंथन का है। इससे मन में चल रहे कई सवालों का समाधान मिलेगा। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेंगी।
मकर- किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश का अच्छा परिणाम दिखेगा। बच्चों से जुडी समस्या के समाधान में और किसी महत्वपूर्ण फैसले में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी।
कुंभ– आलस छोड़ें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। निश्चित ही सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनैतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता बढा सकती है। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। घर में कोई मांगलिक काम की योजना बन सकती है।
मीन– आज कुछ बेहतर करने की उमंग और जोश रहेगा, और आप इसमें कामयाब भी होंगे। आपके प्रयासों से पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी देगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




